भोपालमध्य प्रदेश

किसानों के लिए अच्छी खबर; CM शिवराज फसलों के नुकसान की राहत राशि करेंगे खातों में ट्रांसफर

भोपाल। मप्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान 16 फरवरी को ओलावृष्टि एवं असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति की राहत राशि का वितरण करेंगे। ये राशि किसानों के सीधे बैंक खाते में डाली जाएगी।

ये भी पढ़ें: दतिया में हिजाब विवाद: वीडियो वायरल होने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- सरकार के पास नहीं है कोई प्रस्ताव, कलेक्टर को जांच के निर्देश

फसलों के नुकसान की राहत राशि

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि, मेरे किसान भाइयों-बहनों, आपके हर सुख-दुख में मैं हमेशा से साथ रहा हूं। प्राकृतिक आपदा हो या बाढ़, बारिश, ओलावृष्टि, फसलों पर आए संकट में आपको कभी भी आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के नुकसान की राहत राशि अब आपके बैंक खातों में डालूंगा।

25 जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा

जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी को सीएम शिवराज सिंह चौहान 25 जिलों के 1 लाख 77 हजार से ज्यादा ओला पीड़ित किसानों के खाते में 277 करोड़ की राहत राशि एक क्लिक में ट्रांसफर कर सकते है। 25 जिलों के सर्वे में फसल नुकसान का क्षेत्र (रकबा) एक लाख 64 हजार 566 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल में नुकसान पाया गया है। इसके तहत 70 तहसीलों 1 हजार से ज्यादा गांवों के लगभग 1 लाख 77 हजार किसान प्रभावित हुए है, जिन्हें मुआवजा मिलना है।

ये भी पढ़ें: MP Corona Update : कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी, 24 घंटे में 1222 नए केस, भोपाल में सबसे ज्यादा 

संबंधित खबरें...

Back to top button