ताजा खबरराष्ट्रीय

तिहाड़ जेल में गैंगवार : गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में था आरोपी; योगेश टुंडा गैंग ने किया हमला

नई दिल्ली। दिल्ली की हाई सिक्योरिटी जेल मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का मामला सामने आया है। योगेश टुंडा गैंग के सदस्यों ने तिहाड़ जेल में उसपर हमला कर उसकी हत्या कर दी। टिल्लू ताजपुरिया पर रोहिणी कोर्ट में शूटआउट कराने का आरोप लगा था, उसपर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप लगा था।

लोहे की ग्रिल से किया हमला

जानकारी के मुताबिक, जेल में ही बंद योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की ग्रिल उखाड़ कर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर हमला कर दिया। बदमाश ने लोहे के छड़ को टिल्लू के पेट में घोंप दिया। जिसके बाद बुरी तरह से घायल टिल्लू को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन हार्ट अटैक से मौत की बात कह रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था टिल्लू का नाम

टिल्लू ताजपुरिया का नाम रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था। रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आए दो हमलावरों ने 24 सितंबर 2021 में जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गए थे। बता दें कि, टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल से ही कुख्यात बदमाश नवीन बाली, कौशल और गैंगस्टर नीरज बवानिया के साथ मिलकर गैंग ऑपरेट करता था। रोहिणी कोर्ट मामले के समय टिल्लू मंडोली जेल में बंद था और उसकी गोगी गैंग से दुश्मनी थी। टिल्लू का नाम इस शूटआउट से जुड़ा था।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button