बॉलीवुडमनोरंजन

सलीम खान का 86वां बर्थडे आज: हेलेन से दूसरी शादी के खिलाफ था पूरा परिवार, पहली पत्नी सलमा और तीनों बेटों को लगा था झटका

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता अभिनेता, निर्देशक और एक जादूई लेखक सलीम खान का आज 86वां जन्मदिन है। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ था। जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम खान ने कई शानदार फिल्मों की पटकथा लिखी है, लेकिन खुद सलीम खान की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं है। अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन’ बनाने का श्रेय भी सलीम खान को ही जाता है।

सलीम खान, सलमा खान, सलमान और अरबाज।

हेलन-सलीम की शादी से खुश नहीं था परिवार

5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सलीम ने साल 1964 में महाराष्ट्र की सुशीला चरक से शादी कर ली थी। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया। उन दोनों के तीन बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल और एक बेटी अलविरा हुई। जिसके बाद सलीम ने 1980 में हेलन से शादी कर ली। सभी इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन वक्त के साथ सभी ने हेलन को स्वीकार कर लिया।

सलीम खान का परिवार

अर्पिता को लिया गोद

शादी के बाद हेलन और सलीम खान की कोई संतान नहीं हुई इसलिए उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया। सलमान खान से अर्पिता की बॉन्डिंग बेहद खास है। 8 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। मार्च 2016 में उन्होंने बेटे आहिल को जन्म दिया। जिसके बाद 2019 में वह बेटी आयत की मां बनीं।

संबंधित खबरें...

Back to top button