Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

काम दिलाने के बहाने महिला से गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट

पति को सामान दिलाने भेजकर उठाया मौके का फायदा
काम दिलाने के बहाने महिला से गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट
उज्जैन। शहर में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला पति के साथ काम की तलाश में उज्जैन पहुंची थी। यहां काम दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरμतार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदिवासी महिला को काम दिलाने के बहाने उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर ताजपुर ले गए थे, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पंवासा थाना प्रभारी रवींद्र कटारे को जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है। महिला के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था। जब जांच-पड़ताल की गई तो घटना सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने धरपकड़ कर आरोपियों को गिरμतार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जबलपुर और मंडला के दो प्रेमी युगल घर से भाग गए थे। पहले इन्होंने शादी की, फिर इंदौर से उज्जैन पहुंच गए। यहां काम की तलाश में इंदिरा नगर क्षेत्र में घूम रहे थे। तभी इन्हें रवि नामक युवक मिला, जिसने दोनों को काम देने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाया और ताजपुर ले गया। रवि ने अपने दोस्त इमरान को झोपड़ी के पास बुलाया और वह महिला के पति को जरूरत का सामान दिलाने के लिए उज्जैन ले आया। वहां महिला का पति कुछ सामान खरीदता, इसके पहले ही बहाना बनाकर रवि उसे छोड़कर फिर ताजपुर पहुंच गया। यहां इमरान पहले ही महिला के साथ दुष्कर्म कर चुका था। इसके बाद रवि ने भी उस महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts