PlayBreaking News

मुंबई में 69 किग्रा सोने और 336 किग्रा चांदी के गणेश, बेंगलुरु में 2.5 करोड़ रुपए के सिक्के और नोटों से सजाया बप्पा का मंदिर

गणेश चतुर्थी आज, पूरे देश में उल्लास
Follow on Google News
मुंबई में 69 किग्रा सोने और 336 किग्रा चांदी के गणेश, बेंगलुरु में 2.5 करोड़ रुपए के सिक्के और नोटों से सजाया बप्पा का मंदिर

मुंबई। महाराष्ट्र में गणेश पूजा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। 19 सितंबर से शुरू होने वाली गणपति पूजा के लिए जीएसबी सेवा मंडल ने सबसे महंगी गणेश मूर्ति की स्थापना की है। गणेश भगवान की इस प्रतिमा को 69 किग्रा सोने और 336 किग्रा चांदी से बनाया गया है। मंडल के एक प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने 360.45 करोड़ का बीमा भी कराया है।

बेंगलुरु: 150 लोगों ने एक माह में तैयार किया पंडाल

कर्नाटक के बेंगलुरु में जेपी नगर स्थित सत्य गणपति मंदिर परिसर को करीब 2.50 करोड़ रुपए के सिक्कों और नोटों से सजाया गया है। कर्नाटक में सोमवार से गणेश चतुर्थी उत्सव धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया। 5, 10, 20 रुपए के सिक्कों और 10, 20, 50, 100, 200 तथा 500 के नोटों की भी मालाएं तैयार की गई हैं। 150 लोगों ने एक महीने में मंदिर को सजाया।

इंदौर के खजराना में जीरो वेस्ट थीम पर गणेशोत्सव

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का खजराना गणेश मंदिर 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव के लिए तैयार हो गया है। सोमवार को पंचामृत और सिंदूर लगाकर अभिषेक किया गया। इस बार खजराना गणेश में जीरो वेस्ट की थीम पर पूरे 10 दिन काम किया जाएगा। परिसर में जीरो वेस्ट थीम रहेगी। इस दौरान खजराना गणेश 2 करोड़ रुपए के स्वणार्भूषण से संवारे जाएंगे। गणेशोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालु के यहां पहुंचने की उम्मीद है।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts