मनोरंजन

गांधी जयंती: इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया है बापू का किरदार, एक हॉलीबुड एक्टर भी हैं इस लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली। हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। राष्ट्रपिता के जीवन और उनके द्वारा किए गए आंदोलनों पर हिंदी सिनेमा में बहुत सारी फिल्में बनी हैं। कई एक्टरों ने गांधी जी के किरदार को पर्दे पर निभाया है। गांधी जयंती पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे एक्टरों के बारे में जिन्होंने कड़ी मेहनत से गांधी जी के किरदार कुछ ऐसे निभाया कि वह आज भी लोगों के जहन में ताजा है। बापू के जन्मदिन पर जानते हैं ऐसे ही 5 अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने ना सिर्फ गांधी जी के रोल को निभाया है बल्कि जीया भी है। इस लिस्ट में एक हॉलीवुड एक्टर भी शामिल हैं।

गांधी जी की 152वीं जयंती: बापू के जीवन पर बनी इन पांच फिल्मों को आज जरूर देखें

दिलीप प्रभावलकर

इस सूची में सबसे पहले आती है मूवी ‘लगे रहो मुन्ना भाई’। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसमें महात्मा गांधी संजय दत्त को दिखने लगे थे। इस फिल्म को पर्दे पर कापी पसंद किया गया। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया था। दिलीप प्रभावलकर का ऐसा रूप देखकर हर कोई दंग रह गया था। फिल्म की रिलीज के बाद दिलीप प्रभावलकर की जमकर तारीफ हुई थी।

गांधी जयंती: पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की

दर्शन जरीवाला

हिंदी सिनेमा की फिल्म ‘गांधी माई फादर’ को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार को दर्शन जरीवाला ने निभाया था। शुरुआत में दर्शन को काफी परेशानी हुई लेकिन कभी न हार मानने वाले जरीवाला ने इस किरदार को समझते हुए पर्दे पर बापू का रोल अदा किया। हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म क्रिटिक्स ने भी दर्शन जरीवाला की काफी सराहना की थी।

नसीरुद्दीन शाह

एक फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने भी महात्मा गांधी का रोल निभाया है। फिल्म का नाम था ‘हे राम’। भले ही राष्टपिता महात्मा गांधी पर बनी ये फिल्म विवादों में रही हो लेकिन इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के रोल को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। उन्होंने महात्मा गांधी की पूरी बॉडी लैंग्वेंज को उसी तरह पर्दे पर निभाया था। अपने इस रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह की काफी तारीफ भी हुई थी।

रजत कपूर

साल 1996 में आई फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ गांधी’ में महात्मा के बापू बनने के सफर को दिखाया गया है। इस फिल्म में गांधी जी के किरदार को रजत कपूर ने निभाया था। रजत के इस किरदार को देखकर रातों-रात दर्शक उन्हें जानने लगे थे। आसान शब्दों में कहें तो इस फिल्म में एक्टिंग करने के बाद रजत कपूर की किस्मत चमक गई थी।

बेन किंग्सले

1982 में बापू पर बनी फिल्म ‘गांधी’ में जिसने राष्ट्रपिता का किरदार निभाया था उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस फिल्म में एक अंग्रेज एक्टर ने गांधी जी का रोल अदा किया था। बेन किंग्सले ही वो शख्स थे जिन्होंने बापू का किरदार निभाकर पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया था। ये फिल्म इतनी अच्छी बनी थी कि इस मूवी के लिए बेन किंग्सले को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।

संबंधित खबरें...

Back to top button