मनोरंजन

गांधी जी की 152वीं जयंती: बापू के जीवन पर बनी इन पांच फिल्मों को आज जरूर देखें

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। इस साल बापू की 152वीं जयंती है। फिल्म जगत में गांधी जी को लेकर कई मूवी बनाई गई हैं। इन फिल्में में गांधी जी के जीवन का संपूर्ण विवरण है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं गांधी जी पर बनी 5 फिल्मों के बारे में जिन्हें आज आपको जरूर देखना चाहिए।

गांधी जयंती: पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की

द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी

साल 1996 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी में अभिनेता रजत कपूर ने बापू का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के 21 वर्षों को दिखाया गया है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे।

मैंने गांधी को नहीं मारा

साल 2005 में आई फिल्म ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ में अनुपम खेर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे। यह मूवी एक रिटायर्ड हिंदी प्रोफेसर के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसने बापू का खून किया है। इस मूवी के लिए एक्टर अनुपम खेर को नेशनल अवार्ड भी मिला था।

गांधी जयंती: इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया है बापू का किरदार, एक हॉलीबुड एक्टर भी हैं इस लिस्ट में शामिल

हे राम

साल 2000 में आई यह मूवी गांधी जी की हत्या के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। शाह के अतिरिक्त फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अतुल कुलकर्णी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी मुख्य भूमिका में थे।

गांधी माई फादर

साल 2007 में आई यह फिल्म गांधी जी और उनके बेटे हीरालाल गांधी के साथ उनके रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में बापू की भूमिका दर्शन जरीवाला और हीरालाल गांधी के रूप में अक्षय खन्ना नजर आए थे। फिल्म बेहद शानदार थी, फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

गांधी

मोहनदास करमचंद गांधी के जीवन पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है ‘गांधी’। बापू के जीवन पर आधारित इस मूवी में ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले ने मुख्य भूमिका निभाई है। साल 1982 में फिल्म को रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित किया गया था। इस मूवी ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button