इंदौरमध्य प्रदेश

MP News: सांवेर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को सांवेर विधानसभा का दौरा किया और क्षेत्र को स्वास्थ्य से जुड़ी कई सौगातें दीं। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से तैयार 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक और मंत्री तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी और सांसद शंकर लालवानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

समृध्द सांवेर का सपना साकार होग

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इंदौर पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे सांवेर के लिए रवाना हो गए। सांवेर में उन्होंने 50 बेड के अस्पताल का लोकार्पण कर कहा कि, निश्चित ही इस अस्पताल के निर्माण से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सांवेर में नई क्रांति आएगी और जनता व जनप्रतिनिधियों के समृध्द सांवेर का स्वप्न साकार होगा। इस अस्पताल से सांवेर विधानसभा के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

भारत में विकास को नई रफ्तार मिल रही

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आपने चुनाव के समय हमारी बात को माना था। आपके निर्णय को शिरोधार्य करते हुए सांवेर की जनता का कर्ज उतारने की बारी हमारी है। सांवेर अब विकास की राह में पीछे नहीं रहेगा। प्रदेश में सांवेर को विकास के हर क्षेत्र में आगे रखा जाएगा। जिस मकसद के साथ हम निकले थे, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए जनता को सभी सुविधाएं मिलेंगी। आज विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही है।

सिंधिया ने कहा कि, आज सांवेर को सिविल अस्पताल की सौगात से सबको लाभ मिलेगा। शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में विकास से युवा पीढ़ी को नए आयाम मिल रहे हैं। आज भारत में विकास को नई रफ्तार मिल रही है। सांवेर की जनता से जो भी वादा किया गया था उसको पूरा करने के लिए हम कृत संकल्पित है।

नंबर वन विधानसभा बनाने का लक्ष्य

विधायक तुलसी सिलावट ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि, सांवेर विधानसभा में लगभग 35 करोड़ के निर्माण कार्य किए हैं। जिनमें 50 बिस्तर के 2 अस्पताल का निर्माण किया गया है। मंत्री सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा को मध्य प्रदेश की सबसे नंबर वन विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button