ताजा खबरराष्ट्रीय

Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में गैस लीक… 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कर रहे जांच

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह गैस लीकेज से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 12 लोग बेहोश हो गए। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि मृतकों में 5 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत 2 बच्चे शामिल हैं। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में बने मिल्क बूथ में हुआ। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है।

कौन सी गैस हुई लीक

घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है, मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गैस लीक होने वाले सोर्स का पता टेक्निकल टीम अपनी जांच के बाद बताएगी। पुलिस के मुताबिक, गैस गोयल किराना के नाम की दुकान से सुबह करबी 7:15 बजे लीक हुई। गैस कौन सी है, इसका खुलासा भी एक्सपर्ट की टीम ही करेगी। इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच चुके हैं।

11 मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। मरने वालों की पहचान सौरव (35), वर्षा (35), आर्यन (10), चूलू (16), अभय (13), अज्ञात महिला (40), अज्ञात महिला (25), कल्पेश (40), अज्ञात पुरुष (25) के अलावा नीतू देवी और नवनीत कुमार के रूप में हुई है।

CM मान बोले- लोगों को पहुंचाई जा रही मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा,’ लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना दुखद है। पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद की जा रही है।’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button