
एंटरटेनमेंट डेस्क। 69वां नेशनल फिल्म अवार्ड दिल्ली में संपन्न हुआ। इसमें पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया। एक्टर ने 20 साल के फिल्मी करियर में पहली बार नेशनल अवार्ड जीता। इसके साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस का तमगा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कृति सेनन को मिला। बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार सरदार उधम सिंह को दिया गया। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस फंक्शन में अपने पति रणबीर कपूर के साथ हिस्सा लिया।
इस फिल्म को मिले चार अवार्ड
हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं। उन्हीं में से एक है सरदार उधम सिंह। फंक्शन में इस फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा इस मूवी ने तीन अन्य पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। इनमें बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवार्ड शामिल हैं।
आलिया भट्ट और कृति सेनन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
RRR को 6 कैटेगरी में पुरस्कार
इस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में साउथ के बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने 6 अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड जीते हैं। RRR ने बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बेस्ट प्लेबैक सिंगर, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, बेस्ट कोरियोग्राफर और बेस्ट पॉपुलर फिल्म कैटेगरी में पुरस्कार जीते हैं। नेशनल फिल्म अवार्ड सेरेमनी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई। इससे पहले 2002 में आयोजित नेशनल फिल्म अवार्ड में लगान ने सबसे ज्यादा 8 पुरस्कार अपने नाम किए थे।
ये है विनर्स की सूची
- बेस्ट एक्टर – अल्लू अर्जुन
- बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी, कृति सेनन मिमी
- बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट
- बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन गोदावरी- द होली वाटर
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
- बेसट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी, मिमी
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
- बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
- बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
- बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
- बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
- बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
- बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi
- बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर
- बेस्ट तेलुगू फिल्म – Uppena
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन-इशान दिवेचा
- बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
- बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/RRR
- बेस्ट नरेशन वॉइस ओवर आर्टिस्ट- Kulada Kumar Bhattacharjee
- बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)
- बेस्ट नरेशन वॉइस ओवर आर्टिस्ट- Kulada Kumar Bhattacharjee
- स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
- बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी (छेल्लो शो)
- बेस्ट एडिटिंग- अभरो बनर्जी (If Memory Serves Me Right) नॉन फीचर फिल्म
- बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala
(इनपुट – विवेक राठौर)