जबलपुरमध्य प्रदेश

दुर्गा पंडाल में गाना बदलने को लेकर विवाद में चली तलवार, डांस के दौरान किया जानलेवा हमला

गढ़ा में दुर्गा पंडाल में डांस को लेकर एक विवाद में तलवार चल गई। मामला चिकिनी कुआं स्थित दुर्गा पंडाल का है। यहां एक पक्ष के एक व्यक्ति ने पंडाल में रखी तलवार से डांस कर रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी नुकीले वस्तु से वार किए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीजे में जमकर चल रहा था डांस

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि चिकनी कुआं में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार की रात यहां समिति के कुछ लोग और आसपास के लोग डांस कर रहे थे। देवताल रामनगर निवासी अंकित चौधरी वहां अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था कि तभी वहां पास ही रहने वाला पंकज पटेल पहुंचा। पंकज ने गाना बदलने की बात कही।

गाने को लेकर विवाद, फिर मारी तलवार

पंकज पटेल ने गाना बदलने को कहा लेकिन वहीं डांंस कर रहे अंकित ने इस बात का विरोध किया, जिसके बाद दोनों में जमकर बहस हो गई। बताया गया कि विवाद बढ़ने पर पंकज ने पंडाल में रखी तलवार अंकित चौधरी को दे मारी। वहीं अंकित चौधरी ने भी किसी धारदार चीज से पंकज पर हमला किया। विवाद की सूचना मिलते ही गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पहले अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें : पत्नी को बस में बैठाकर लौट रहे शख्स की दिनदहाड़े हत्या

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

अंकित चौधरी (21) की रिपोर्ट पर पंकज पटेल सहित अन्य के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पंकज पटेल की शिकायत पर अंकित चौधरी के खिलाफ नुकीली वस्तु से चोट पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल में भर्ती कराया और गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर संभाग की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button