बॉलीवुडमनोरंजन

Women’s Day : इन बॉलिवुड सॉन्ग्स के साथ मनाएं नारीत्व का जश्न, आपकी प्लेलिस्ट के लिए हैं जरूरी

कोई भी खास मौका गानों के बिना अधूरा सा लगता है। कोई भी त्योहार, जन्मदिन, सालगिराह या कोई भी खास दिन हो, हमारे पास हर दिन के लिए गानों की खास लिस्ट होती है। ऐसे में जब महिलाओं की महिमा, साहस और सुंदरता का जश्न मनाने की बात आती है, तो बॉलीवुड म्यूजिक इंटस्ट्री कैसे पीछे रह सकती है।

पटाका गुड्डी

नूरां सिस्टर्स की आवाज में यह गाना ‘पटाका गुड्डी’ महिलाओं की आजादी की बात करता है। यह गाना आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म ‘हाईवे’का गाना है। पटाका का अर्थ आग है और गीतों के बोल उन सभी लड़कियों के बारे में हैं, जो आग हैं और इस दुनिया में उड़ान भरना और आजादी से जीना चाहती हैं।

धाक्कड़

धाक्कड़

यह गाना उन सभी के लिए है, जो सोचते थे कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकतीं। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का यह गाना एक तरह से यह गाना फीमेल एंथम है, जो दिखाता है कि लड़कियां कमजोर नहीं होती, वो चक्रवात होती हैं।

कुड़ी नू नचने दे

कुड़ी नू नचने दे

‘कूड़ी नू नचने दे’ ऐसा गाना है, जो एक सूस्त दिन में जब आपको कुछ अच्छा नहीं लगता है, तो आपके अंदर तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। यह गाना लड़कियों को डांस करने और खुश रहने की आजादी की बात करता है।

बेखौफ

बेखौफ

सत्यमेव जयते के एक एपिसोड के अंत में सोना महापात्रा ने ‘बेखौफ’ गाना गाया था। यह गाना महिलाओं के साहस के बारे में है, जो उन्हें कठोर परिस्थिति में उन्हें लड़ने के लिए प्रेरित करता है। सत्यमेव जयते एक ऐसा शो है, जो वास्तविक जीवन की कहानियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बात करता है।

ये भी पढ़ें- Women’s Day : इस आंदोलन ने रखी थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की नींव, जानें इसका उद्देश्य और इस साल की थीम

हम तो भाई जैसे हैं

हम तो भाई जैसे हैं

यह गाना 2004 में आई फिल्म ‘वीर जारा’ का है। यह गाना उन सभी लोगों के लिए है, जो लड़कियों को एक खास तरीके से जीने के लिए कहते हैं। इस गाने का मतलब ही है कि हम जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे, चाहे कुछ हो जाए।

ये भी पढ़ें- Women’s Day : इन मंदिरों में ‘बैन’ है पुरुषों की एंट्री, महिलाएं ही करती हैं पूजा

संबंधित खबरें...

Back to top button