
जकार्ता। इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर जकार्ता में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी में पुनर्निर्माण और पुनर्वास इकाई के प्रमुख इधम खोलिद ने जानकारी देते हुए बताया कि बेकासी शहर के एक औद्योगिक परिसर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग इसी कंपनी के कर्मचारी थे।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, खालिद ने कहा कि आग पूरी तरह से बुझ गई है। उन्होंने दोबारा आग लगने की आशंका को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। जकार्ता खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख अगुंग प्रियम्बोडो ने कहा कि घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।