राष्ट्रीय

Jharkhand News : मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 7 की मौत; कई घायल

झारखंड। झारखंड में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरा सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि, 8 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, हादसा राजनगर-चाईबासा मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिला मजदूर सहित 7 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के समय पिकअप वाहन में करीब 30 मजदूर सवार थे। हादसे में घायल मजदूरों को राजनगर सामुदायिक केंद्र में प्राथमिकी उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

गगरी एवं गालुबासा के रहने वाले हैं मजदूर

पिकअप वाहन में सवार सभी मजदूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गगरी एवं गालुबासा के रहने वाले हैं। यह सभी मजदूर राजनगर के हेंसल में ढलाई का काम के लिए जा रहे थे। तभी अचानक हादसा हो गया। फिलहाल, राजनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button