यात्रियों ने प्लेटफार्म पर किया गरबा, रतलाम स्टेशन पर समय से पहले पहुंची ट्रेन; देखें VIDEO

यात्रियों ने प्लेटफार्म पर किया गरबा, रतलाम स्टेशन पर समय से पहले पहुंची ट्रेन; देखें VIDEO
मप्र के रतलाम रेलवे स्टेशन का एक डांस वीडियो सामने आया है। दरअसल, बांद्रा हरिद्वार ट्रेन अपने निर्धारित समय से पहले रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इसी दौरान कुछ यात्रियों ने प्लेटफार्म पर ही गरबा करना शुरू कर दिया। ये देख अन्य कोच के यात्री भी धीरे-धीरे इसमें शामिल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: CM शिवराज की आंगनबाड़ी मुहिम : अक्षय कुमार के बाद अब कुमार विश्वास ने भेंट किया बाल साहित्य https://twitter.com/psamachar1/status/1529741019088035840?t=dphMl1Ywx5cTP_EAt3abIw&s=08

समय से 20 मिनट पहले पहुंची गाड़ी

रतलाम रेलवे स्टेशन पर बांद्रा हरिद्वार ट्रेन बुधवार रात करीब 10.15 बजे रतलाम स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-4 पर पहुंची। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले पहुंच गई थी। ऐसे में ट्रेन को काफी देर रेलवे स्टेशन पर खड़ा रखा गया। ऐसे में ट्रेन में बोर हो रहे यात्रियों ने प्लेटफार्म पर उतरकर गरबा करना शुरू कर दिया। प्लेटफार्म से गुजरने वाले लोग गरबा देखने के लिए खड़े हो गए। वहीं कुछ लोग तो उनके साथ गरबा खेलने लगे।

ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए ...

इस बीच कुछ लोगों ने अपने मोबाइल पर गरबा गीत चला दिए थे। यात्रियों ने ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए... सहित अन्य गानों पर गरबा किया। करीब आधा घंटा बाद ट्रेन ने चलने के लिए सीटी दी, तब यात्रियों ने गरबा खेलना बंद किया और ट्रेन में सवार हुए। कई लोगों ने गरबा डांस का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts