जबलपुरमध्य प्रदेश

Sidhi News : तेंदुए के हमले से 4 वर्षीय मासूम की मौत, जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के आदिवासी अंचल कुसमी जनपद में एक चार साल के मासूम पर तेंदूए ने हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल ले गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सर्चिंग अभियान चलाया और करीब एक घंटे बाद झाड़ियों में बच्चे को ढूंढ लिया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी और तेंदुए ने बच्चे की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के आदिवासी अंचल कुसमी जनपद की पोड़ी पंचायत की है। गुरुवार शाम पौड़ी चनवरीया टोला का रहने वाला एक किसान विष्णु सिंह अपने परिवार के साथ धान की बिजाई कार्य कर रहा था। इस दौरान पास में ही उसका 4 साल का बच्चा अखलियान में खेल रहा था। तभी अचानक जंगली तेंदुआ गांव में घुस आया और उसके बच्चे पर हमला कर उसे घसीटते हुए जंगल ले गया। इस दौरान बच्चा पूरी तरह से लहुलुहान हो गया। आसपास काम कर रहे परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले वह जंगल में बच्चे के साथ ओझल हो गया।

ये भी पढ़ें- Narendra Saluja Joins BJP: MP कांग्रेस को बड़ा झटका… कमलनाथ के करीबी नेता नरेंद्र सलूजा BJP में शामिल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के करीब 50 लोग जंगल में बच्चे को तलाशने गए, लेकिन जब तक परिजनों को उसका पता चला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button