Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्लोरल और बोहो प्रिंट शर्ट का ट्रेंड, बैक साइड में दिखती हैं पोएट्री लाइन्स

फैशन में आईं लॉन्ग ड्रॉप शोल्डर स्लीव्स शर्ट, लो-हाई स्टाइल में बनीं गर्ल्स की पसंद
फ्लोरल और बोहो प्रिंट शर्ट का ट्रेंड, बैक साइड में दिखती हैं पोएट्री लाइन्स

प्रिंटेड शर्ट का फैशन अब एक नए अंदाज में लौटा है, जिसमें लो-हाई स्टाइल ट्रेंड में है। इस स्टाइल में शर्ट आगे से वेस्ट लाइन के बराबर और पीछे से लंबी होती है। प्रिंट्स की बात करें तो यह एकदम भरे हुए होते हैं, जिसमें बोहेमियन स्टाइल दिखती है। ब्राइट कलर बॉक्स और चटक रंगों से सराबोर यह शर्ट काफी खूबसूरत दिखती हैं, जिन्हें डेनिम से लेकर हाई वेस्ट ट्राउजर और स्कर्ट के साथ भी पहना जा सकता है। फैशन डिजाइनर खुशबू पटेल बताती हैं, यह कॉटन में न होते हुए क्रेप या जॉर्जेट फेब्रिक में अच्छी लगती हैं, ताकि फॉल अच्छा आए। वहीं शर्ट बैक साइड प्रिंट व फ्रंट साइड प्लेन शर्ट भी काफी आकर्षक लगती हैं। इन कैजुअल शर्ट्स को कई ब्रांड्स लॉन्च कर रहे हैं।

लो-हाई स्टाइल प्रिंटेड शर्ट

यैलो फ्लोरल प्रिंटेड यह शर्ट लो-हाई स्टाइल में है। इसमें स्प्रेड कॉलर है और लॉन्ग ड्रॉप शोल्डर स्लीव्स है। विस्कोस रेयॉन फेब्रिक में इसे तैयार किया गया है।

टील ग्रीन फ्लोरल शर्ट

ऑरेंज, मैरून, टील ग्रीन में फ्लोरल प्रिंट में तैयार यह ओपेक कैजुअल शर्ट है। लंबी स्लीव्स के साथ इसकी कर्व्ड हेमलाइन है। यह लाइट और डार्क दोनों तरह के डेनिम या ट्राउजर के साथ पहनी जा सकती है।

पोएट्री लाइन्स के साथ

लेवेंडर प्रिंट शर्ट के बैक साइड को कविता की पंक्तियों से भरा गया है और एक फोटो फ्रेम लगाया गया है। फ्रंट साइड से यह शर्ट प्लेन है और पॉकेट एरिया पर एक छोटा सा डिजाइन बनाया गया है।

बोहो लुक शिफॉन शर्ट

ब्लैक और रेड एथनिक मोटिफ्स में तैयार यह शर्ट की-बोर्ड कॉलर स्टाइल में है। यह बोहो लुक देती है। इसमें लॉन्ग स्लीव्स हैं और शिफॉन फेब्रिक में इसे तैयार किया गया है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts