Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ड्रग्स केस में एक्ट्रेस रकुल प्रीत के भाई अमन समेत पांच गिरफ्तार

आरोपियों से कोकीन, पासपोर्ट और 10 मोबाइल जब्त
ड्रग्स केस में एक्ट्रेस रकुल प्रीत के भाई अमन समेत पांच गिरफ्तार

हैदराबाद। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अमन समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार लोगों में नाइजीरिया का एक पुरुष और एक महिला शामिल है। तेलंगाना एंटी-नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने इनके पास से हैदराबाद में बेचने के लिए लाई गई 199 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जानकारी के मुताबिक, इन सभी का टेस्ट पॉजिटिव मिला है।

ड्रग्स रैकेट का सरगना नाइजीरिया का नागरिक

पुलिस के मुताबिक, अमनप्रीत के साथ पकड़े गए चारों आरोपियों की पहचान अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के तौर पर हुई है। ड्रग रैकेट का सरगना नाइजीरिया का नागरिक डिवाइन एबुका सूजी है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts