भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर में निजी कार्यक्रम में पहुंचे। विजयवर्गीय ने दावा किया है कि उपचुनाव में प्रदेश की चारों सीट भाजपा जीत रही है। एक दिन पहले प्रियंका गांधी के अचानक दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचने पर कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग चुनाव के समय ही जनेऊ दिखाने और मंदिर जाने का ढोंग करते हैं। कांग्रेस ने देश में 40 साल राज किया, जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई है। महंगाई को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि ये विश्वव्यापी समस्या है। कोविड के बाद से पूरी दुनिया के साथ-साथ इसका असर भारत में भी है।
विजयवर्गीय का प्रियंका पर तंज
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रियता और मंदिर-मंदिर जाने पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस के लोग मंदिर जाते हैं, जनेऊ भी दिखाते हैं। जनता बीजेपी के विकासकार्यों नीतियों को पसंद कर रही है। कांग्रेस को मौका नहीं मिलने वाला।