उज्जैन कॉन्क्लेव का पहला शगुन, अडाणी ग्रुप मप्र में करेगा 75,000 करोड़ रुपए का निवेश

पहली बार एक ही दिन भूमि आवंटन, लोकार्पण व शिलान्यास जबलपुर, ग्वालियर, रीवा में भी होंगी कॉन्क्लेव
Follow on Google News
उज्जैन कॉन्क्लेव का पहला शगुन, अडाणी ग्रुप मप्र में करेगा 75,000 करोड़ रुपए का निवेश

भोपाल। उज्जैन में दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर अडाणी गु्रप ने मध्य प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की। अडाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक एवं समूह के एमडी प्रणव अडाणी ने कहा किप्रदेश में उनके समूह की उपस्थिति कई क्षेत्रों तक फैली हुई है, जिसमें सड़क, सीमेंट, रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर शामिल है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के बाद जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में भी कॉन्क्लेव होगी। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव से करीब 1 लाख करोड़ के व्यवसाय और उद्योग का इतिहास बन रहा है। सीएम और औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा- मप्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

रिलायंस ग्रुप सांवेर में करेगा 150 करोड़ निवेश :

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि सांवेर में रिलायंस ग्रुप 150 करोड़ की लागत से इकाई स्थापित कर पराली से जैविक खाद और बायोगैस का निर्माण करेगा।

सिंगरौली में अडाणी ग्रुप का सबसे बड़ा निवेश

1. सिंगरौली में अडाणी ग्रुप का सबसे बड़ा निवेश। महान एनर्जेन संयंत्र में बिजली उत्पादन क्षमता 1,200 मेगावाट से बढ़ाकर 4,400 मेगावाट की जाएगी। यहां 30 हजार करोड़ का निवेश होगा।

2. उज्जैन से इंदौर होते हुए भोपाल तक महाकाल एक्सप्रेस-वे बनाने में 5 हजार करोड़ का उपयोग।

3. देवास और भोपाल में 80 लाख टन प्रतिवर्ष की संयुक्त क्षमता वाले दो सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगेगी। इसके लिए 5 हजार करोड़ का निवेश होगा। चोरगाडी में 40 लाख टन प्रति वर्ष की क्लिंकर यूनिट लगेगी।

4. प्राकृतिक संसाधन क्षेत्र में अडाणी समूह 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगा।

5. खाद्य प्रसंस्करण, कृषि-रसद, लॉजिस्टिक्स और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में विस्तार के लिए 600 करोड़ का निवेश होगा।

6. भिंड, बुरहानपुर, अनुपपुर, टीकमगढ़ और अलीराजपुर में ईंधन  वितरण, जिसमें सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, बायो, लिक्विफाइड नेचुरल गैस, इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल हैं, इसमें 2,100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होगा।

7. 3410 मेगावाट क्षमता की पंप स्टोरेज परियोजनाएं स्थापित करने के लिए करीब 28 हजार करोड़ रुपए का निवेश भी किया जाएगा।

15,000 से अधिक रोजगार पैदा होंगे :

इस निवेश से अडाणी ग्रुप पूरे मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

283 इकाइयों को भूमि आवंटन-पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री ने 283 इकाइयों को 508 हेक्टेयर भूमि के लिए आवंटन-पत्र प्रदान किए। इन इकाइयों द्वारा कुल 12 हजार 170 करोड़ से अधिक का निवेश कर 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा।

5 श्रेणियों में लगभग 5 हजार करोड़ का निवेश हम करने जा रहे हैं। पन्ना और देवास में नए सीमेंट प्लांट खोले जाएंगे। कटनी प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएंगी। ग्रीन एनर्जी, सीमेंट सहित अन्य क्षेत्रों में कम्पनी निवेश करेगी। उज्जैन में धर्मशाला निर्माण करवा कर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को सौंपा जाएगा। - राघवपत सिंघानिया, एमडी, जेके सीमेंट

इंडस्ट्री लगाने के लिए जमीन, पावर, पॉलिटिकल सपोर्ट, गवर्मेंट मशीनरी अवेलेबल होना बहुत जरूरी है। ये सारी सुविधाएं मध्य प्रदेश में हैं। हमने प्रदेश में 1985 में पीथमपुर में पहला प्लांट लगाया था। आज यहां हमारे 8 प्लांट हैं। 7 हजार करोड़ रुपए हमने मध्य प्रदेश में इनवेस्ट किया है। - विनोद अग्रवाल, सीईओ, वीई कमर्शियल

इंदौर और भोपाल फिल्म सिटी के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह हैं। हमने दोनों ही जगहों पर जमीन देखी हैं। इंदौर के एयरपोर्ट के पास जमीन देखी है, जहां शक्तिमान पार्क भी बनाने का प्लान है। 800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली फिल्म सिटी और एक्टिंग इंस्टीट्यूट के लिए पहले भी मप्र सरकार से बात हुई थी। - मुकेश खन्ना, अभिनेता

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts