
नाइजीरिया में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च में अज्ञात बदमाशों ने ताबतड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

कब हुआ हमला ?
जानकारी के मुताबिक, कुछ हथियारबंद लोग चर्च में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। घटना के वक्त वहां प्रेयर हो रही थी। पब्लिक रिमिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है। भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे की ये घटना बताई जा रही है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने कही ये बात
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि नफरत की सोच रखने वालों ने ऐसा घिनौना काम किया है और लोगों की जान ले ली है। देश ऐसे लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा और इनसे जीतकर दिखाएगा। गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलु ने इस घटना पर शोक जताया है।
ये भी पढ़ें- America : फिलाडेल्फिया में भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत; 11 घायल