Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आखिरकार निकल गई मौसम की गर्मी, भोपाल में दिन का पारा 4.5 डिग्री गिरा

आखिरकार निकल गई मौसम की गर्मी, भोपाल में दिन का पारा 4.5 डिग्री गिरा

भोपाल। राजधानी समेत समूचा सूबा भट्टी सा तपने के बाद अब ठंडा होने लगा है। बारिश ने गर्मी से राहत बख्श दी है। भोपाल में मंगलवार शाम से देर रात तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया। गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रही। बुधवार को भोपाल में दिन का पारा 4.5 डिग्री घट गया, जबकि रात का पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस सिमटते ही रात भी ठंडी हो गई। मौसम का यही मिजाज सूबे के 16 से ज्यादा शहरों में देखने को मिला। यहां पारा 35 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर आने वाले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, विदिशा, सीहोर और देवास सहित 18 जिलों में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अंदेशा जताया है।

यहां आंधी, बारिश और ओले गिरने का अंदेशा

भोपाल, विदिशा, सिहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर और पांढुर्णा में 50 से 60 किमी रफ्तार से आंधी चलने के साथ ही बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। इसी तरह नर्मदापुरम, बड़वानी, धार और इंदौर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। रायसेन, राजगढ़, अलीराजपुर, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना में हल्की बारिश व बिजली गिरने की संभावना है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts