भोपालमध्य प्रदेश

MP में नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, बढ़े 5 लाख से अधिक वोटर्स, 11.30 लाख नए मतदाता जुड़े

भोपाल। मप्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या में 5 लाख 23 हजार की वृद्धि हुई है। वहीं इस वर्ष 11 लाख 30 हजार ने मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। वहीं 6 लाख 30 हजार मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन या दोहरे पंजीकरण के कारण हटाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: MP में कोरोना की नई गाइडलाइन: शादी में 250 मेहमान हो सकेंगे शामिल, शव यात्रा में 50 लोगों की अनुमति, बड़े मेलों पर रोक

1 जनवरी 2022 के आधार पर किया प्रकाशन

दरअसल, इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया कि 1 जनवरी 2022 के आधार पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। वहीं संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम की सुरक्षा में चूक: सीएम शिवराज का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- शासन की मर्यादाओं को कर रहे तार-तार

इस प्रकार है मतदाताओं की संख्या

बता दें कि प्रदेश में कुल 64634 मतदान केंद्र है। वहीं प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 36 लाख 17 हजार 266 हो गई। जिसमें पुरुष मतदाता दो करोड़ 70 लाख 89 हजार 621 महिला मतदाता की संख्या 2 करोड़ 58 लाख 26 हजार 293 है। इसके साथ ही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1352 है। वहीं सर्विस मतदाताओं की संख्या 76229 है।

ये भी पढ़ें: RGPV में नवनिर्मित खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम शिवराज ने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

संबंधित खबरें...

Back to top button