अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरमध्य प्रदेशमनोरंजनराष्ट्रीय

भोपाल में तेज रफ्तार कचरा गाड़ी ने 2 साल की मासूम को रौंदा, मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक तेज रफ्तार कचरा गाड़ी ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। इस हादसे में 2 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा कोलार क्षेत्र स्थित प्रियंका नगर के पास हुआ है। मौके से वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आज की अन्य खबरें………

देश को जल्द मिलेगा नया PMO, CM केजरीवाल ने दी मंजूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के ऑफिस ने मंगलवार को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले पीएस आवास का रास्ता साफ कर दिया है। दरअसल, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली सरकार से परियोजना स्थल से 173 पेड़ों के प्रत्यारोपण की अनुमति मांगी थी। जिसे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से मंजूरी मिल गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मामले में समय पर हस्तक्षेप करके परियोजना को गति देने में मदद की है।

BBC के दफ्तर पर IT की रेड, सभी कर्मचारियों के फोन जब्त

नई दिल्ली/मुंबई। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली दफ्तर पर मंगलवार को आयकर विभाग ने छापा मारा है। सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने के बाद से देश में बीबीसी चर्चा में है। इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने रोक लगाई और सभी प्लेटफॉर्म्स से इसे हटाने के आदेश दिए थे। बीबीसी ने छापे की कार्रवाई की जानकारी अपने लंदन हेडक्वार्टर को दे दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के अलावा मुंबई दफ्तर पर भी छापेमारी की गई है। इनके कुछ विभागों को सील किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही जगहों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई। 60 से 70 आयकर अफसरों की टीम ने BBC के दफ्तरों पर कार्यवाही शुरू की। छानबीन के दौरान दफ्तर के अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई।

कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल

बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे के बाद कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। उसने कहा कि पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को अघोषित तौर पर आपातकाल बताया।

गुरु दत्त की बहन ललिता लाजमी का निधन

मशहूर दिवंगत एक्टर गुरु दत की बहन ललिता लाजमी का निधन हो गया है। 13 फरवरी 2023 को उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। वह एक प्रसिद्ध आर्टिस्ट और पेंटर थीं। ललिता लाजमी के निधन की दुखभरी खबर जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि ललिता लाजमी ने आमिर खान स्टारर ‘तारे जमीन पर’ में काम किया था।

सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज जा रही बस पलटी, 25 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार सुबह हादसा हो गया। बुधनी क्षेत्र के ग्राम होलीपुरा के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज जा रही थी, तभी हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी।

जबलपुर के रद्दी चौकी इलाके स्थित स्क्रब गोदाम में लगी भीषण आग

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रद्दी चौकी इलाके स्थित स्क्रब गोदाम में भीषण आग लग गई है। गोदाम में खड़ा ट्रक भी जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
(इनपुट : हेमंत)

संबंधित खबरें...

Back to top button