Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरी फिल्म Jawan का ट्रेलर रिलीज... डिफरेंट लुक्स में दिखे शाहरुख खान, टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड

जब मैं विलेन बनता हूं तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता : शाहरुख खान
एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरी फिल्म Jawan का ट्रेलर रिलीज... डिफरेंट लुक्स में दिखे शाहरुख खान, टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड
बॉलीवुड डेस्क। SRK स्टारर फिल्म ‘Jawan’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसकी जानकारी खुद किंग खान शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर दी। ट्रेलर देखकर लगता है कि इस फिल्म में शाहरुख खान पिछली फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। SRK के साथ जवान की पूरी टीम प्रमोशन करने में जोर-शोर से जुटी हुई है। फिल्म एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, थ्रिल और इमोशंस से भरपूर है। इसके साथ ही फिल्म में शाहरुख खान अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं।

पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म ‘जवान’

किंग खान की फिल्म जवान ने एडवांस बुकिंग के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फैंस के बीच जवान का क्रेज देखकर यही सम्भावना जताई जा रही है कि यह शाहरुख खान की फिल्म पठान, रईस सहित कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। साथ ही वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई करेगी। यूट्यूब पर एक दिन में ही जवान के ट्रेलर के 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए हैं।

‘चाहिए तो आलिया भट्ट’ : शाहरुख खान

ट्रेलर के एक सीन में शाहरुख खान मेट्रो में होस्टेजेस के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जहां वायरलेस फोन से किसी अनजान व्यक्ति की आवाज आती है जो पूछता है कि तुम्हें क्या चाहिए ? इसके जवाब में SRK कहतें हैं – ‘चाहिए तो आलिया भट्ट’। शाहरुख खान के इस डायलॉग के जवाब में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में जवान का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- और पूरी दुनिया को चाहिए सिर्फ SRK... क्या सुंदर ट्रेलर है, 7 सितम्बर अब बहुत दूर लग रहा है। बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान और आलिया फिल्म डियर जिंदगी में एक साथ नजर आ चुके हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts