Sardar 2 : फिल्म 'सरदार 2' के सेट पर हादसा, 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर स्टंटमैन की मौत

Sardar 2 : फिल्म 'सरदार 2' के सेट पर हादसा, 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर स्टंटमैन की मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क। तमिल फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। साउथ अभिनेता कार्ति और पीएस मिथ्रन की अपकमिंग फिल्म सरदार 2 के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 54 साल के सीनियर स्टंटमैन एलुमलाई की मौत हो गई। फिल्म के सेट पर एक्शन स्टंट करने के दौरान वे गिर पड़े और उनकी जान चली गई। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया।

कई मूवीज में किए थे स्टंट

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही चेन्नई में स्थित सालिग्रामम के प्रसाद स्टूडियो में फिल्म 'सरदार 2'  की शूटिंग शुरू की गई है। फिलहाल स्टंट सीक्वेंस शूट किए जा रहे है। एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान ही लैब परिसर में सेफ्टी की कमी के चलते स्टंट करते हुए स्टंटमैन इजुमुलाई 20 फीट से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें सीने के आसपास काफी इंजरी हुई थी, उनके फेफड़ों को गंभीर चोट पहुंची थी। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस केस को लेकर फिल्म के निर्माता-निर्देशक और एक्टर कार्ति की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि, एलुमलाई ने रजनीकांत, कमल हासन, विजय, अजीत कुमार के लिए कई मूवीज में स्टंट किए थे।

2022 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट

फिल्म सरदार 2 की शूटिंग 15 जुलाई से चेन्नई के एलवी प्रसाद स्टूडियो में शुरू हुई थी। 12 जुलाई को सरदार 2 का ऑफिशियली ऐलान किया गया। पूजा में डायरेक्टर पीएस मथिरन, कार्थी और बाकी के क्रू मेंबर मौजूद थे। दिग्गज एक्टर शिवकुमार को भी यहां देखा गया था। सरदार 2 की बाकी कास्ट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसका पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था। ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी थी, जिसमें कार्थी डबल रोल में थे। फिल्म को पब्लिक, क्रिटिक्स और ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। ये भी पढ़ें- Exclusive Interview: काजोल की ‘मां’ को लेकर चर्चित डायरेक्टर विशाल फुरिया ने खोले कई राज़
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts