इंदौरमध्य प्रदेश

अज्ञात बदमाशों ने किया गश्त कर रहे पुलिस बल पर हमला, रायफल लूटकर भागे, एक जवान घायल

इंदौर। बड़गौंदा थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस बल पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर रायफल लूट ली। यह घटना बुधवार देर रात पुलिस चौकी से करीब एक किमी दूर भैरूलाल पाटीदार कॉलेज के सामने हुई। हमले में एक पुलिसकर्मी के सिर पर गहरी चोट आई है। इससे पहले इन बदमाशों ने स्कूल के सुरक्षाकर्मी पर हमला कर उसकी भी रायफल छीनी थी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी की दीर्घायु के लिए CM शिवराज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे

लूट की नियत से स्कूल पहुंचे थे बदमाश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाश बेरछा रोड पर कर्नल्स एकेडमी नाम के एक स्कूल में लूट की नियत से पहुंचे। जहां पर स्कूल के सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोका तो बदमाशों ने उससे मारपीट की और उसकी दो नाली बंदूक छीनकर भाग गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: दमोह: शराब-होटल कारोबारी के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, सुबह 5 बजे टीम ने दी दबिश

पुलिसकर्मी पर किया हमला

इधर, बड़गौंदा थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी का बदमाशों से सामना हो गया। जब जवानों ने पकड़ना चाहा तो बदमाशों ने दोनों पुलिस जवानों पर हमला बोला और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बंदूक की बट से एक पुलिसकर्मी के सिर पर हमला कर दिया। यहां भी बदमाशों ने पुलिस से एक बंदूक छीन ली। इस घटना में एसएफ का जवान राजेंद्र जाट घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आसपास के थानों को किया अलर्ट

एसपी भगवत सिंह बरदे ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कहा है। इसके बाद से ही क्षेत्र में उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश जंगलों से होकर दूसरे जिलों में भी जा सकते हैं। पुलिस ने आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: MP में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिखेगा मौसम में बदलाव, इन जगहों पर हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

संबंधित खबरें...

Back to top button