ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

EOW के निशाने पर शिवपुरी का सरकारी शिक्षक, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर मारा छापा

शिवपुरी के भौंती कस्बे में EOW ने बड़ी कार्रवाई की। जहां EOW ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापा मारा है। केडर गांव में कार्यरत शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। फिल्हाल EOW के अफसर शिक्षक के घर में दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू का करीबी शिक्षक

ग्वालियर EOW टीम ने सुबह 6 बजे जब शिक्षक के घर दस्तक दी। सुरेश वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक हैं। वे कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। सुरेश को पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू का करीबी भी माना जाता है। भौंती निवासी शिवम गुप्ता ने शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत EOW से की। जिसके बाद ग्वालियर EOW की टीम शिक्षक के घर पहुंची।

घर में छानबीन कर रही टीम

EOW की टीम जब शिक्षक के घर पहुंची तो अधिकारियों को देखकर शिक्षक और उनके परिवार वाले दंग रह गए। टीम ने घर में छानबीन शुरू की। टीम शिक्षक के घर में रखे दस्तावेजों की जांच कर रही है। बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागज चेक किए जा रहे हैं। अभी EOW की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कोर्ट में भी मिली हार

छापेमारी के दौरान EOW की टीम में डीएसपी दामोदर गुप्ता, निरीक्षक जय सिंह यादव, निरीक्षक शैलेन्द्र राजावत के साथ लाइन का पुलिस बल मौजूद है। बता दें कि सुरेश सिंह ने भौंती थाना की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। कोर्ट में दावा भी किया था, लेकिन एक महीने पहले ही सुरेश कोर्ट से केस हार गए।

ये भी पढ़ें – भोपाल : भारतीय किसान संघ का धरना प्रदर्शन शुरू, बिजली-फसल के रेट को लेकर आक्रोशित, वल्लभ भवन का करेंगे घेराव

संबंधित खबरें...

Back to top button