PlayBreaking News

रीवा में EOW की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Follow on Google News
रीवा में EOW की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी रोजगार सहायक पंकज तिवारी फरियादी से सरकारी योजना के तहत हुए निर्माण कार्य के भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

रिश्वत लेकर भुगतान कराने का दबाव

ईओडब्ल्यू की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, फरियादी भगवान दास चौरसिया ने ग्राम पंचायत सोहौला में वाटर टैंक और दो नालियां कुल 1,60,000 की लागत से बनवाई थीं। जब उन्होंने इस काम का भुगतान कराने की प्रक्रिया शुरू की, तो रोजगार सहायक पंकज तिवारी ने भुगतान पास कराने के एवज में 5,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।

ईओडब्ल्यू ने किया ट्रैप, रंगे हाथ पकड़ा

फरियादी ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) से की। शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने एक विशेष टीम तैयार की और ट्रैप लगाकर पंकज तिवारी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- सीएम की सुरक्षा में चूक : भोपाल आईजी ने की करीला मंदिर में जांच, सीढ़ियों से उतरते समय हुई थी घटना
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts