Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 18 : निया शर्मा ने बिग बॉस प्रीमियर के कुछ घंटे पहले किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मुझे दोषी मत ठहराइएगा

Bigg Boss 18 : निया शर्मा ने बिग बॉस प्रीमियर के कुछ घंटे पहले किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मुझे दोषी मत ठहराइएगा
एंटरटेनमेंट डेस्क। पॉपुलर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर यानी आज से शुरू होने जा रहा है। रविवार रात 9 बजे इसका ग्रैंड प्रीमियर होगा। अब शो की शुरुआत से पहले ही फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस निया शर्मा इस सीजन का हिस्सा बनेंगी। उनके शो में हिस्सा लेने की काफी चर्चा थी, जिसे लेकर उनके फैंस खासा उत्साहित थे। निया ने खुद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए शो में हिस्सा न लेने वाली बात को कन्फर्म किया।

फैंस से मिले प्यार के लिए जताया आभार

निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "आपने मुझे महसूस कराया कि मैंने बीते 14 साल में क्या कमाया है। आपका सपोर्ट देखकर मुझे हमेशा खुशी मिलती है। सॉरी उन सभी फैंस और शुभचिंतकों को जिन्हें मैंने निराश किया। आपके प्यार और पागलपन ने मुझे लगभग बिग बॉस के घर के अंदर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। मैं नहीं कहूंगी कि मैंने इस अटेंशन को एंजॉय नहीं किया पर प्लीज मुझे दोष मत दीजिए। यह मैं नहीं थी।" [caption id="attachment_136397" align="aligncenter" width="552"] निया शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी[/caption]

गेस्ट एंट्री कर सकती हैं निया

इस मामले में एक और ट्विस्ट सामने आया है। बिग बॉस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, निया शर्मा शो में कुछ दिनों के लिए बतौर गेस्ट एंट्री कर सकती हैं। यह खबर सुनकर फैंस को थोड़ी राहत जरूर मिली है क्योंकि वे निया को शो में देखने की उम्मीद कर रहे थे।

रोहित शेट्टी ने किया था बिग बॉस एंट्री कंफर्म

निया शर्मा का नाम 'बिग बॉस 18' के लिए तब से चर्चा में आया जब 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में रोहित शेट्टी ने इसका जिक्र किया था। रोहित ने मंच से अनाउंस किया था कि इस सीजन के फाइनल कंटेस्टेंट्स में से कोई एक 'बिग बॉस' में जाने वाला है। निया का नाम लेते हुए रोहित ने उन्हें बधाई दी, जिस पर निया ने शो में शामिल होने की सहमति जताई थी। इससे उनकी 'बिग बॉस 18' में एंट्री तय मानी जा रही थी।

टीवी पर पॉपुलर चेहरा हैं निया शर्मा

34 साल की निया शर्मा टीवी पर काफी पॉपुलर चेहरा हैं। उन्होंने 'नागिन 4', 'जमाई राजा', और 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने 2010 में स्टार प्लस के शो 'काली-एक अग्निपरीक्षा' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य-सामंथा के तलाक पर बयान देकर फंसी तेलंगाना की मंत्री, नागार्जुन ने किया मानहानि का केस
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts