अक्षय कुमार की बाकी फिल्मों से स्काई फोर्स का अच्छा परफॉरमेंस, 5 दिनों में 75 करोड़ का कलेक्शन, पहले नंबर पर OMG-2

Follow on Google News
अक्षय कुमार की बाकी फिल्मों से स्काई फोर्स का अच्छा परफॉरमेंस, 5 दिनों में 75 करोड़ का कलेक्शन, पहले नंबर पर OMG-2
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने 5 दिनों में 75 करोड़ रुपए रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने मंगलवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ वीर अपनी पहली फिल्म से ही स्टार बन गए। साथ ही इस फिल्म ने अक्षय की पिछली फिल्मों के रिकार्ड्स को भी तोड़ दिया है। उनकी बाकी फिल्मों से स्काई फोर्स की परफॉर्मेंस काफी बेहतर है। 

बाकी फिल्मों से अच्छी रही स्काई फोर्स की परफॉरमेंस 

अक्षय कुमार की पिछली दो फिल्मों में खेल-खेल में ने कुल 40.36 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि सरफिरा मात्र 22 करोड़ ही कमा पाई। ऐसे में स्काई फोर्स की बेहतर परफॉर्मेंस ने निश्चित रूप से अक्षय के लिए राहत भरा माहौल बनाया है। उनकी आखिरी सुपरहिट फिल्म OMG 2 थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 150.17 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था।

अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों का कलेक्शन 

  • खेल खेल में- 40.36 करोड़
  • सरफिरा- 22.13 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां- 59.17 करोड़
  • मिशन रानीगंज- 33.74 करोड़
  • OMG-2- 150.17 करोड़
2023 में रिलीज हुई OMG-2 अक्षय कुमार की लास्ट सुपरहिट फिल्म थी। हालांकि, इसमें पंकज त्रिपाठी की भी अहम भूमिका थी। अक्षय ने एक तरह से साइड रोल किया था।

असल कहानी पर आधारित है फिल्म 

मेकर्स ने स्काई फोर्स का बजट 160 करोड़ रुपए बताया। फिल्म को अमर कौशिक, ज्योति देशपांडे और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के डायरेक्शन में बनी है। स्काई फोर्स एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत द्वारा किए गए जवाबी हमले की कहानी को दर्शाया गया है।

कंगना की इमरजेंसी का हाल बुरा

वहीं, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है। 12 दिनों में यह महज 17.10 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। इमरजेंसी भारतीय राजनीति के उस काले दौर को दर्शाती है, जिसने 1975 से 1977 के बीच देश के लोकतंत्र को गहराई से प्रभावित किया था।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts