PlayBreaking News

अपने नाम को बदलने वाले हैं अल्लू अर्जुन! करियर में ज्यादा सफलता के लिए किया फैसला, जानें क्या होगा नाम?

Follow on Google News
अपने नाम को बदलने वाले हैं अल्लू अर्जुन! करियर में ज्यादा सफलता के लिए किया फैसला, जानें क्या होगा नाम?
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अब अपने नाम में बदलाव करने की सोच रहे हैं। माना जा रहा है कि वो अपने नाम में अंक ज्योतिष की सलाह पर दो 'U' और दो 'N' जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, ताकि उन्हें करियर में और भी ज्यादा सफलता मिले। हालांकि, इस मामले में अब तक उनकी तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में अल्लू अर्जुन 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन जल्द ही डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का अस्थायी नाम AA22 रखा गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की घोषणा अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल को हो सकती है। इसके अलावा, अल्लू अर्जुन डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक पौराणिक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। यह उनकी चौथी फिल्म होगी, जिसमें वह भगवान कार्तिकेय की भूमिका निभा सकते हैं।

हाल ही में पुष्पा 2 में आए थे नजर

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 1700 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। आलु अर्जुन की इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए था। ये भी पढ़ें- मप्र कैबिनेट का अहम फैसला : सुगम परिवहन सेवा को मिली मंजूरी, महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण का ऐलान
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts