PlayBreaking News

गोविंदा की पत्नी का OTT डेब्यू…! इस रियलिटी शो में आ सकती हैं नजर,  तलाक की खबरों से सुर्खियों में आई सुनीता आहूजा 

Follow on Google News
गोविंदा की पत्नी का OTT डेब्यू…! इस रियलिटी शो में आ सकती हैं नजर,  तलाक की खबरों से सुर्खियों में आई सुनीता आहूजा 
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जल्द ही अपना OTT डेब्यू कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह करण जौहर के रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के आने वाले सीजन में नजर आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक सुनीता की बढ़ती पॉपुलैरिटी के कारण उन्हें इस शो का हिस्सा बनाया जा रहा है। साथ ही शो में शामिल होने के लिए उन्हें कांटेक्ट किया गया है, क्योंकि दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं और उनके फॉलोअर्स दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

तलाक की खबरों से सुर्खियों में आई सुनीता 

कुछ समय पहले गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 61 साल के गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर होने की बात कही जा रही थी, जिससे सुनीता ने शादी के 37 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। कपल के वकील ने भी बताया था कि तलाक की अर्जी 6 महीने पहले दी गई थी। हालांकि, अब दोनों ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं और तलाक नहीं होगा।

क्या है 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' शो?

करण जौहर ने साल 2020 में 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शो लेकर आए थे। इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग था। बॉलीवुड के फेमस स्टार्स, जिनकी जिंदगी दूर से बहुत रंगीन लगती है, लेकिन उनके पत्नियों की जिंदगी कैसी है, वे क्या करती हैं, और कैसे रहती हैं। यह सब इस शो में दिखाया जाता है। ये भी पढ़ें- सीरिया में भीषण हिंसा, दो दिनों में 1000 से अधिक लोगों की मौत, सरकारी बलों और असद समर्थकों के बीच संघर्ष, बिगड़ते जा रहे हालात
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts