PlayBreaking News

अब फिल्मों में मां का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण…! ‘किंग’ में शाहरुख और सुहाना के साथ आएंगी नजर

Follow on Google News
अब फिल्मों में मां का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण…! ‘किंग’ में शाहरुख और सुहाना के साथ आएंगी नजर
सुहाना खान जल्द ही फिल्म किंग में अपने पिता शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है कि इसमें दोनों के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस इस फिल्म में सुहाना की मां का किरदार निभाने वाली हैं। लेकिन यह सिर्फ एक एक्सटेंडेड कैमियो होगा। शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ दोनों ही चाहते थे कि ये रोल दीपिका ही करें। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दे कि किंग सुहाना की पहली थिएटर रिलीज होगी, जिसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 

फैंस बोले टाइपकास्ट हो रहीं हैं दीपिका

यह खबर सुनते ही दीपिका के फैंस काफी खुश और एक्ससिटेड नजर आए। लोगों का कहना है  कि ‘दीपिका हर तरह के रोल में खुद को बांध रही हैं।’ साथ ही एक यूजर ने लिखा- ‘दीपिका शाहरुख की, सुहाना की और फ्यूचर में आर्यन...सबकी मम्मी बनेंगी।’

पिछली फिल्मों में मां के रोल ने नजर आई दीपिका 

अगर उनकी हाल की फिल्मों की बात करें तो साल 2024 में आई फिल्म 'कल्कि' में उन्होंने एक मां का किरदार निभाया था। इससे पहले 2023 में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में भी वे उनकी मां के रोल में नजर आई थी। वहीं 2022 की 'ब्रह्मास्त्र' में उन्होंने रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाई थी। बता दे कि रियल लाइफ में भी वे अब मां बन चुकी हैं। सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी बेटी 'दुआ' को जन्म दिया।

2007 में की थी पहली फिल्म 

दीपिका ने साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद दोनों ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘जवान’, ‘पठान’ जैसी फिल्में साथ कर चुके हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई और ये सारी ही फिल्म सुपरहिट रही हैं। ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025 Date : 11 या 12... कब है हनुमान जयंती? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts