‘अरुणाचल के लोग पालतू जानवरों को भी खा जाते हैं’, कंटेस्टेंट के खिलाफ FIR दर्ज, एक बार फिर विवादों में ‘India’s Got Latent’

Follow on Google News
‘अरुणाचल के लोग पालतू जानवरों को भी खा जाते हैं’, कंटेस्टेंट के खिलाफ FIR दर्ज, एक बार फिर विवादों में ‘India’s Got Latent’
कॉमेडी की दुनिया में चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में फंस गया है। शो के एक कंटेस्टेंट के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप है, जिसे लेकर FIR भी दर्ज की गई है। अब इस FIR की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, केस अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले के रहने वाले अरमान राम वेली ने किया है। साथ ही पुलिस से तुरंत एक्शन लेने की मांग की है। बता दे कि ‘इंडियाज गॉट लटेंट’ एक पॉपुलर शो है, जो कि यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है। 

वो अपने पालतू जानवरों को भी खा जाते हैं- कंटेस्टेंट 

शो के एक कंटेस्टेंट अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली जेसी नबाम ने अपने राज्य को लेकर कुछ आपत्तिजनक कमेंट किया था। दरअसल, जब समय ने उनसे पूछा, ‘क्या आपने कभी कुत्ते का मीट खाया है?’ … इसका जवाब देते हुए जेसी ने कहा- ‘अरुणाचल प्रदेश के लोग कुत्ते का मीट खाते हैं, पर मैंने कभी इसका स्वाद नहीं चखा है। लेकिन मुझे इसके बारे में सब पता है क्यों की मेरे दोस्त खाते है। वे कभी-कभी अपने पालतू जानवरों को भी खा जाते हैं।’ उनका ये जवाब सुनकर पैनल ने बैठे सभी लोग हैरान हो गए। वहीं शो के दूसरे जज बलराज ने सवाल किया, ‘क्या आप ये सिर्फ कहने के लिए बोल रही हैं?’, इसका जवाब देते हुए जेसी ने कहा, ‘मैं जो कह रही हूं वो बिलकुल सच है’ 

FIR में की तुरंत एक्शन लेने की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही FIR की कॉपी के मुताबिक, यह मामला 31 जनवरी को दर्ज किया गया है। शिकायत अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले के अरमान राम वेली बखा ने की है। FIR ईटानगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को संबोधित की गई है, जिसमें कहा गया है कि जेसी ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। साथ ही शिकायत में मांग की गई है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हरकत न करे।

डार्क कॉमेडी के कारण सुर्ख़ियों में समय रैना का शो 

समय रैना का यह शो अपनी डार्क कॉमेडी के लिए चर्चा में बना रहता है। यूट्यूब पर इसके हर एपिसोड को औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते हैं। शो में समय रैना और बलराज घई को छोड़कर बाकी जज हर एपिसोड में बदलते रहते हैं। इसमें नए कंटेस्टेंट को 90 सेकंड का समय दिया जाता है ताकि वे अपना टैलेंट दिखा सके। कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस, जज की प्रक्रिया और डार्क ह्यूमर की वजह से यह शो अक्सर वायरल होता रहता है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts