Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर सेलेब्स ने दी बधाइयां, कई सेलेब्स पहुंचे स्टेडियम, शेट्टी फैमिली, अजय देवगन, बिग बी ने किया सेलिब्रेशन 

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर सेलेब्स ने दी बधाइयां, कई सेलेब्स पहुंचे स्टेडियम, शेट्टी फैमिली, अजय देवगन, बिग बी ने किया सेलिब्रेशन 
9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल्स में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी। जहां कई सेलेब्स स्टेडियम में टीम को चीयर करने पहुंचे, तो वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाइयां दी। विवेक ओबेरॉय दुबई के स्टेडियम में फिनाले देखने पहुंचे। इसके साथ अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली और टीम इंडिया को चीयर करने पहुंची थी। भारत की जीत के बाद कई सेलेब्स ने खुशी जाहिर की है।

स्टेडियम पहुंचे कई सेलेब्स 

स्टेडियम से अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक तस्वीर में वह विराट को गले लगाती नजर आई, जबकि एक वीडियो में विराट अनुष्का के गले में हाथ डालकर डांस करते दिखे। विवेक ओबेरॉय ने भी स्टेडियम से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-  ‘ओए, होए। 25 साल का इंतजार खत्म। आज रोहित के शेरों ने न्यूजीलैंड से चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का हिसाब बराबर किया। दोस्तों ये ट्रॉफी तो हमारा हक था और टीम इंडिया ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि भारत के लोगों का दिल भी जीत लिया। रोहित शर्मा ने हमेशा की तरह मिसाल पेश की। टीम इंडिया अब दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड रखती है। मेरा भारत महान। जय हिंद।’

अजय देवगन और अनुपम खेर ने दी बधाइयां

एक्टर अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमारे घर में आज भी यही माहौल है, मुबारक हो टीम इंडिया। उनके साथ अनुपम खेर ने भी फ्लाइट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अभी मुंबई में लैंड हुआ हूं। ये सस्पेंस फुल फ्लाइट थी। फ्लाइट में ही पता चला कि इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। हर हर महादेव। भारत माता की जय। जय हो जय हिंद।

बिग बी सहित सुनील शेट्टी ने भी दी शुभकामनाएं 

अमिताभ बच्चन ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा है, द चैंपियनशिप विक्ट्री। सुकून मिला और बेहतरीन प्लान। कोई नाटकीय नहीं। कोई घबराहट नहीं। सिर्फ एक बेहतरीन परफॉर्मेंस। सुनील शेट्टी ने भारत की जीत पर खुशी जताते हुए दामाद के.एल. राहुल की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘भारत की जीत, राहुल की कमांड।’ वहीं, अथिया शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह बेबी बंप के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। ये भी पढ़ें- भोपाल : शुरू हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव की कोशिश, पुलिस मुस्तैद
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts