Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भूल भुलैया के सीक्वल्स में न शामिल होने पर बोले अक्षय कुमार, फैंस के सवाल पर किया बड़ा खुलासा, कहा- बेटा, मुझे निकाल दिया था

भूल भुलैया के सीक्वल्स में न शामिल होने पर बोले अक्षय कुमार, फैंस के सवाल पर किया बड़ा खुलासा, कहा- बेटा, मुझे निकाल दिया था
एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म स्काई फोर्स को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म के सीक्वल से उन्हें निकाल दिया गया था। इसी कारण वो फिल्म का हिस्सा नहीं रहे। इसके साथ उन्होंने हेरा फेरी 3 को लेकर भी कई खुलासे किए है। साथ ही उन्होंने हेरा फेरी में उनके कैरेक्टर को लेकर भी बात की है। बता दे कि अक्षय की फील स्काई फाॅर्स 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 

मुझे फिल्म से निकाल दिया था- अक्षय कुमार  

मीडिया से बातचीत के दौरान एक फैन ने अक्षय कुमार से कहा कि ‘मैंने भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 सिर्फ इसलिए नहीं देखी, क्योंकि फिल्म में आप नहीं थे।’ इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'बेटा, मुझे निकाल दिया था। बस इतना ही।' अक्षय का ये जवाब चर्चाओं का विषय बन गया है। 

इस साल शुरू हो सकती है हेरा फेरी 3 की शूटिंग 

अक्षय कुमार ने ‘हेरा फेरी 3’ पर बात करते हुए कहा, ‘मैं भी फिल्म शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। अगर सब कुछ सही रहा, तो इस साल इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।’ आगे फिल्म में अपने कैरेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि , ‘जब हमने पहली 'हेरा फेरी' बनाई थी, तो हमें नहीं पता था कि यह इतनी पॉपुलर हो जाएगी। फिल्म मजेदार थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बाबू भैया, राजू, और श्याम के किरदार इतने मशहूर हो जाएंगे।’

24 जनवरी को रिलीज होगी ‘स्काई फोर्स’

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म "स्काई फोर्स" के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म जो 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची कहानी पर आधारित है। अक्षय के साथ फिल्म में वीर पहाड़िया, सारा अली खान, और निम्रत कौर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में 

अक्षय कुमार स्काई फोर्स के अलावा जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, और वेलकम टू द जंगल फिल्मों में भी नजर आएंगे। फिलहाल इस समय अक्षय हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की भी शूटिंग कर रहे हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts