Grammy Awards 2025: बिना कपड़ों के कान्ये वेस्ट की पत्नी ने दित्य रेड कारपेट में पोज, इवेंट से दोनों को निकाला बाहर!

Follow on Google News
Grammy Awards 2025: बिना कपड़ों के कान्ये वेस्ट की पत्नी ने दित्य रेड कारपेट में पोज, इवेंट से दोनों को निकाला बाहर!
67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन इस बार कई कारणों से सुर्खियों में रहा। जहां दुनियाभर के संगीत कलाकारों को उनके परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया, वहीं रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसरी रेड कारपेट लुक के लिए विवादों में रहे। दरअसल, कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका पहले काले कोट में पोज करती नजर आई। लेकिन जैसे ही वो कैमरे के बीच आईं, उन्होंने कोट उतार दिया, और पूरी तरह से न्यूड हो गई। साथ ही उनकी इस हरकत के कारण उन्हें इवेंट से बाहर निकाल दिया गया। 

रेड कार्पेट पर विवादों में बियांका का बोल्ड लुक 

बियांका ने पहले एक ब्लैक कोट के साथ पोज दिया। लेकिन जैसे ही कैमरे के सामने आई, उन्होंने कोट उतार दिया। कोट के अंदर उन्होंने एक बोल्ड और ट्रांसपेरेंट बॉडीकॉन ड्रेस थी, जो पूरी तरह से उनके शरीर से चिपकी हुई थी। पहली नजर में ऐसा लगा कि वह बिना कपड़ों के ही पहुंची हैं। उनकी ड्रेस में कोई अतिरिक्त डिजाइन नहीं था, जिससे सोशल मीडिया पर यह लुक तेजी से वायरल हो गया।

कान्ये और बियांका को इवेंट से निकाला गया बाहर!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कान्ये वेस्ट और बियांका को इवेंट से बाहर कर दिया। बाद में दोनों को क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना से निकलते हुए सिल्वर क्रोम कार में जाते देखा गया। इसके साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स के आयोजकों ने इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि कान्ये वेस्ट और बियांका ने इस लुक के जरिए वेस्ट के 2024 के एल्बम वल्चर्स 1 के कवर को रीक्रिएट करने की कोशिश की।

क्या बिना इनविटेशन पहुंचे थे कान्ये और बियांका?

रिपोर्ट्स की माने तो कान्ये वेस्ट को सर्वश्रेष्ठ रैप सॉन्ग की कैटेगरी में नामांकित किया गया था, इसलिए उन्हें इवेंट में आमंत्रित किया गया था। उन्हें अमेरिकी गायक टाई डॉला साइन के साथ कार्निवल गाने के लिए नॉमिनेशन मिला था। हालांकि, यह अवॉर्ड केंड्रिक लैमर के गाने नॉट लाइक अस को मिला। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि कान्ये और बियांका बिना इनविटेशन के ही ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहुंचे थे।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts