Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : इंजीनियरिंग छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले बनाए दो वीडियो, प्रताड़ना का आरोप

भोपाल : इंजीनियरिंग छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले बनाए दो वीडियो, प्रताड़ना का आरोप
भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले छात्रा ने दो वीडियो बनाए, जिनमें उसने एक युवक और एक महिला पर शोषण, धोखाधड़ी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

6 मार्च की सुबह, 20 वर्षीय साक्षी निराला ने अपने घर में जहर खा लिया। जैसे ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। साक्षी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और वह मानसिक तनाव में थी। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन से दो वीडियो बनाए, जिसमें उसने अपनी परेशानी और शोषण के बारे में खुलासा किया।

वीडियो में क्या कहा?

साक्षी ने वीडियो में शेज नामक युवक और एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साक्षी ने आरोप लगाया कि शेज और उक्त महिला लगातार उसे प्रताड़ित करते थे, उसके साथ मारपीट करते थे और मानसिक रूप से परेशान करते थे। साक्षी ने बताया कि शेज ने उसके नाम पर एक ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए एक प्लॉट गिरवी रख दिया था और लोन से आए पैसे भी हड़प लिए। इस धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या का फैसला किया।

मृतका के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

साक्षी के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि शेज और महिला ने साक्षी का भावनात्मक और आर्थिक शोषण किया, जिससे वह बुरी तरह टूट गई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छोला थाना का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोपी युवक और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- बैतूल कोयला खदान हादसा : छत ढहने से तीन कर्मचारियों की मौत, प्रशासन ने दिए आर्थिक मदद के निर्देश
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts