Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajya Sabha Elections : राज्यसभा की 12 सीटों पर 3 सितंबर को होगा चुनाव, MP में खाली हुई ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट

Rajya Sabha Elections : राज्यसभा की 12 सीटों पर 3 सितंबर को होगा चुनाव, MP में खाली हुई ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि 9 राज्यों की 12 रिक्त राज्यसभा सीट के लिए 3 सितंबर को चुनाव होगा। केंद्रीय मंत्रियों-पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की 10 सीट खाली हो गई थीं। प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए 3 सितंबर को अलग-अलग चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

राज्यसभा चुनाव शेड्यूल

  • 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगा।
  • 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
  • 26 अगस्त नाम वापसी का आखिरी दिन।
  • 3 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन काउंटिंग होगी।

सिंधिया के इस्तीफे से खाली हुई सीट

मध्य प्रदेश की सीट की बात करें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 में लोकसभा का चुनाव हार गए थे। 2020 में वह बीजेपी में शामिल हो गए और फिर मध्य प्रदेश से वह राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गुना सीट जीत हासिल की। सिंधिया के इस्तीफे के 57 दिन बाद इस सीट पर चुनाव का ऐलान किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर 21 जून 2026 तक का कार्यकाल बचा है।

एमपी के कई नेता नेता कतार में

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह मुख्य दावेदारों में शामिल हैं। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के नाम भी चर्चा में हैं।

इन राज्यों की 12 सीटों पर होंगे चुनाव

निर्वाचन आयोग ने 9 राज्यों की 12 सीटों पर में असम, बिहार और महाराष्ट्र की 2-2 सीटें हैं। जबकि हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की 1-1 सीट है। असम में कामाख्या प्रसाद ताशा और सर्वानंद सोनोवाल, बिहार में मीसा भारती और विवेक ठाकुर, हरियाणा के दीपेंद्र हुड्डा, मध्य प्रदेश के ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, महाराष्ट्र से छत्रपति उदयन राजे भोसले, पीयूष वेदप्रकाश गोयल, राजस्थान से केसी वेणुगोपाल और त्रिपुरा से बिप्लब देव के लोकसभा सदस्य चुने जाने से खाली हुई सीट भरने के लिए चुनाव हो रहे हैं। ये भी पढ़ें- डिसक्वालीफाई होने के बाद Vinesh Phogat की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts