
जम्मू-कश्मीर में BSF के जवानों ने कंपकंपा देने वाली सर्दी और बर्फ के बीच डांस किया। केरन सेक्टर में BSF के जवानों ने बर्फीले मौसम में डांस कर बिहू का त्योहार मनाया। बता दें कि असम में 14 जनवरी से 3 दिन तक बिहू मनाया जा रहा है। इस डांस के वीडियो को BSF कश्मीर ने ट्विटर पर शेयर किया है।
Mountains and mountains of snow, blinding blizzards, freezing temperatures, stress of 24 hours vigil #LoC , away from homes; this all didn’t deter BSF troops to dance few steps & celebrate #Bihu at FDL in #Keran Sector #ForwardArea .@PMOIndia @HMOIndia @BSF_India pic.twitter.com/65c1viqskU
— BSF Kashmir (@BSF_Kashmir) January 16, 2022
कब मनाया जाता है बिहू ?
वायरल वीडियो में सैनिकों को बिहू के त्योहार पर नाचते और जश्न मनाते देखा जा रहा है। बता दें कि बिहू जनवरी और फरवरी में असम और उत्तर-पूर्वी भारत में मनाया जाने वाला फसल उत्सव है। हालांकि बिहू का त्योहार माघ महीने में माघ बिहू (भोगाली बिहू), वैशाख में बोहाग बिहू और कार्तिक में काटी बिहू के रूप से मनाया जाता है।
यूजर्स के रिएक्शन!
यह वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि BSF कश्मीर के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग सेना के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर जवानों को बिहू पर्व की बधाई दी। यूजर्स ने लिखा- हैप्पी भोगाली बिहू, जय हिन्द, एक खूबसूरत रिश्ता, इस वतन से है।