Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया अरेस्ट, नौकर के घर मिला था करोड़ों का कैश

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया अरेस्ट, नौकर के घर मिला था करोड़ों का कैश
रांची। झारखंड के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची स्थित ईडी कार्यालय में आज सुबह से आलमगीर से पूछताछ चल रही थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनके नौकर के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ था। बता दें कि आलमगीर आलम से ईडी ने मंगलवार को भी 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

ED ने 37 करोड़ से अधिक कैश जब्त किया था

दरअसल, 6 मई को आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के घर पर 37 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की गई थी। जिसके बाद आलम के निजी सचिव एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल (52) और लाल के घरेलू सहायक जहांगीर आलम (42) को गिरफ्तार किया था। धन शोधन जांच राज्य ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं और ‘‘रिश्वत'' लेने से संबंधित है। गिरफ्तार दोनों लोगों की रिमांड की मांग करते हुए, ईडी ने यहां एक विशेष PMLA अदालत को बताया था कि लाल ने कुछ प्रभावशाली लोगों की ओर से ‘‘कमीशन'' एकत्र किया और ग्रामीण विभाग में ‘‘ऊपर से नीचे'' तक के सरकारी अधिकारी कथित तौर पर रिश्वत लेने की सांठगांठ में शामिल हैं। इस मामले में ईडी की ओर से 37 करोड़ से अधिक रुपए जब्त किए गए थे क्योंकि एजेंसी ने अन्य स्थानों से भी लगभग तीन करोड़ रुपए जब्त किए थे। ये भी पढ़ें- CAA के जरिए पहली बार 14 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, गृह मंत्रालय ने सिटीजनशिप सर्टिफिकेट किया जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts