ताजा खबरराष्ट्रीय

केजरीवाल पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला, बोली- केजरीवाल ने 450 करोड़ प्रचार मे लगाए, राहुल ने कहा- बजट का लक्ष्य 25 लोगों को फायदा पहुंचाना

दिल्ली में कांग्रेस ने पीएम मोदी के साथ ही आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी लगातार अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर रही है। दिल्ली में चुनावी रैली के दौरान प्रियंका ने कहा कि केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार में लगाए। जब केजरीवाल ने इतने रूपए लगा दिए तो मोदी जी ने तो हजारों करोड़ लगाए होंगे। इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के साथ ही अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला था। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल दोनों ही डरपोक और भ्रष्ट भ्रष्ट बताया था।

बीजेपी के राज में रोजगार घट रहा : प्रियंका

रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। केंद्र और दिल्ली में हजारों पद खाली हैं। भाजपा के राज में रोजगार बढ़ नहीं रहा बल्कि घट रहा है। हमारे पास भी हुनर है लेकिन कोई पॉलिसी, कोई विजन ही नहीं है। साथ ही प्रियंका ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग नेहरू जी को गाली देते हैं लेकिन उनके पास विजन था। उनके विजन की वजह से ही आज देश की हालत बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी नहीं हुई क्योंकि देश मजबूत था।

बजट का लक्ष्य 25 लोगों को फायदा पहुंचाना : राहुल

दरअसल दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इसी के चलते प्रियंका गांधी ने चांदनी चौक और राहुल ने सदर बाजार में चुनावी रैलियां की हैं। रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार के बजट का लक्ष्य सिर्फ 25 लोगों को फायदा पहुंचाना है। वो आपको थोड़ा देंगे, थोड़ा टैक्स माफ करेंगे, लेकिन अगर आप बजट का लक्ष्य देखें तो, भारत का पैसा 20-25 अरबपतियों को जाता है।

गांधी राहुल ने कहा-

आज भारत में 50% पिछड़ा वर्ग है, 15% दलित, 8% आदिवासी हैं तो वहीं 15% अल्पसंख्यक हैं और मान लीजिए 5% गरीब-सामान्य वर्ग के लोग हैं। इसे देखते हुए निजी अस्पतालों, कॉलेजों, बड़ी कंपनियों के मालिकों, बड़े जजों की लिस्ट निकालें तो इस लिस्ट में पिछड़ा, दलित आदिवासी और सामान्य गरीब वर्ग से बहुत कम लोग हैं। इनमें चुने हुए लोग हैं, जो मोदी के मित्र हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, AAP के 8 विधायक भाजपा में शामिल, पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

संबंधित खबरें...

Back to top button