MP News :LPG सिलेंडर क्राइसिस के कारण 17 दिन में 4 टीनएजर घर से निकले

LPG सिलेंडर क्राइसिस की वजह से घरों में विवाद भी बढ़ गए हैं। इस वजह से चार टीनएजर घर से निकल पड़े थे। इनमें से एक बच्चा तो प्रधानमंत्री से गुहार लगाने दिल्ली जाने वाला था।
Follow on Google News
LPG सिलेंडर क्राइसिस के कारण 17 दिन में 4 टीनएजर घर से निकले
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पल्लवी वाघेला, भोपाल। सिलेंडर को लेकर क्राइसिस अभी खत्म नहीं हुआ है। इस बीच जहां परिवारों में कलह की खबरें सामने आ रही थीं तो वहीं अब ऐसे मामले भी प्रकाश में आए जहां यह बच्चों की नाराजगी की वजह भी बना। यहां तक कि तैश में आए बच्चों ने घर छोड़ने जैसा कदम भी उठा लिया। मंगलवार को एक बच्चे को परिवार को सौंपा गया। यह 13 वर्षीय किशोर पीएम से मिलने दिल्ली जाने निकला था ताकि संयुक्त परिवार में सिलेंडर के कारण हो रही कलह का हल मिल जाए। 

    मां-चाची कर रहीं थीं अलग रहने की बात

    रेस्क्यू होने पर इंदौर जिले के बच्चे ने बताया कि घर में दादी-चाची और मां में हर रोज खाना बनाने और गैस के इस्तेमाल को लेकर झगड़ रहे हैं। मां और चाची अलग रहने की बात करती हैं, इससे उसे डर लग रहा है। मामले में परिवार को समझाइश देते हुए किशोर को परिवार को सौंपा गया। यह अकेला मामला नहीं। बीते 17 दिनों में ऐसे चार बच्चों के मामले सामने आए हैं, जिन्होंने रेस्क्यू होने पर सिलेंडर क्राइसिस को अपने घर छोड़ने की वजह बताया।

    बेटे के लिए नहीं बनाया हलीम 

    भोपाल का 12 वर्षीय बच्चा घर छोड़कर झांसी दादी के घर जा रहा था, इसी बीच बीना में रेस्क्यू किया गया। किशोर ने कहा कि मां उसकी पसंद का खाना नहीं बना रही है। बच्चे को हलीम खाना था जो धीमी आंच पर पकता है। मां ने यह कहकर मना कर दिया कि अभी सिलेंडर की दिक्कत है। अभी वहीं खाना बनेगा जिसमें गैस कम खर्च हो। बच्चे ने कहा कि मां रोज कुकर में हरी सब्जी-दाल बना रही है। इस बात से उसे गुस्सा आ गया और वो दादी के घर जा रहा था।

    Featured News

    कुकिंग रील का क्रेज 

    छतरपुर क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी मुंबई जाने निकली थी। वह आगे किसी कुकिंग रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती है। किशोरी ने बताया कि वह नई-नई डिशेज बनाती है और इसकी रील्स शूट करती है। सिलेंडर की कमी की संभावना के बाद से ही मां उसे रील बनाने में रोकने-टोकने लगी है। नए एक्सपेरिमेंट भी नहीं करने दे रही है। मामले में मां ने कहा कि उन्होंने बेटी को कुछ दिन के लिए मना किया था, लेकिन बेटी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

    मां ने कर दी पिटाई 

    घर में सिलेंडर खत्म होने और ब्लैक में सिलेंडर खरीदने के बाद पति और सास के तानों से परेशान महिला ने गुस्से में 15 साल की किशोरी की पिटाई कर दी। वह गलती से गैस पर खाना चढ़ाकर भूल गई थी। इसके चलते किशोरी घर छोड़कर जा रही थी, लेकिन उसे स्टेशन पर ही रेस्क्यू कर लिया गया।

    Breaking News

    बच्चों पर न पड़े असर 

    इन दिनों अत्यधिक प्रचार प्रसार के माध्यमों, एवं परिवारों में माता पिता,वरिष्ठ जनों द्वारा बच्चों को समयपूर्व पारिवारिक संकटों में पूर्ण चर्चा का स्थान देने के कारण बच्चों में समयपूर्व मैच्योरिटी दिखाई पड़ने लगी है। बच्चे यह साबित करने में लग जाते हैं कि वह स्वयं के निर्णय लेने में सक्षम है। ऐसे में विरोधाभास की स्थिति निर्मित होती है और बच्चे अनुचित कदम भी उठा लेते हैं। इन मामलों में भी कुछ ऐसा ही है, बच्चों को इस माहौल का जो हल अपने हिसाब से समझ आया, उन्होंने उसी पर अमल कर लिया।

    दिव्या दुबे मिश्रा, काउंसलर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts