'फौजी' के सेट से फोटो लीक, मेकर्स का सख्त रुख- लीगल एक्शन की चेतावनी

प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए मेकर्स ने साफ कहा है कि लीक कंटेंट शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
'फौजी' के सेट से फोटो लीक, मेकर्स का सख्त रुख- लीगल एक्शन की चेतावनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    'फौजी' के अलावा प्रभास कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वे 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल और 'सलार' पार्ट-2 में दिखेंगे। इसके साथ ही स्पिरिट में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं और इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी।

    लीक से फिल्म के अनुभव पर असर

    फिल्म 'फौजी' के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट जारी कर यूजर्स को चेतावनी दी गई है। मेकर्स ने कहा कि कुछ अकाउंट सेट से लीक हुई तस्वीरें फैला रहे हैं, जिन्हें तुरंत रिपोर्ट किया जाएगा। उनका मानना है कि इस तरह के लीक्स से उस सिनेमाई अनुभव पर असर पड़ता है, जिसे टीम लंबे समय से मेहनत करके तैयार कर रही है।

    डायरेक्टर हनु राघवपुडी की अपील

    फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुडी ने भी दर्शकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने इस फिल्म में अपना दिल लगाया है और सभी से अनुरोध है कि लीक तस्वीरें शेयर कर इस अनुभव को खराब न करें। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में उसी रूप में देखने की अपील की, जैसा इसे बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें: US Iran Conflict : अगले 48 घंटे घर में ही रहें… ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी

    दशहरे पर रिलीज की तैयारी

    हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज करने की योजना है। फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी नजर आएंगी, जबकि जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts