ताजा खबरराष्ट्रीय

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा : कार और ऑटो की टक्कर, 5 की मौत; 3 गंभीर घायल

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हो गया। रतन चौक इलाके में तेज रफ्तार कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार में थी दोनों गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, घटना एफसीआई थाना इलाके के एनएच-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास हुई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। कई लोग गाड़ी के नीचे दब गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, ऑटो तेज रफ्तार में आ रहा था। वहीं कार की स्पीड भी तेज थी। दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर टकरा गई और यह हादसा हो गया।

मृतकों की हुई पहचान

मरने वाले सभी पांच लोगों की पहचान हो गई है। एक व्यक्ति विक्की पाठक नालंदा जिले का रहने वाला था। वह दिल्ली एम्स में कैंसर विभाग का मुख्य तकनीकी कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए बेगूसराय के मटिहानी जा रहा था। दूसरे मृतक की पहचान सेंटू यादव के रूप में की गई है। वह बेगूसराय के शाम्हो का रहने वाले था। ये भी शादी में शामिल होने आया था। वहीं, दो युवक अमनदीप कुमार (22 साल) और नीतीश कुमार (25 साल) गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाला था। ये दोनों रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे। पांचवें मृतक की पहचान गौतम कुमार के रूप में की गई है। वह बेगूसराय के छौराही का रहने वाला था।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

ये भी पढ़ें- Hathras Stampede : SIT की रिपोर्ट के बाद यूपी सरकार का बड़ा एक्शन, SDM, CO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

संबंधित खबरें...

Back to top button