Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gitanjali Aiyar Death : दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन, 76 साल की उम्र ली अंतिम सांस

Gitanjali Aiyar Death : दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन, 76 साल की उम्र ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। मशहूर न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर अब हमारे बीच नहीं रहीं। दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर का बुधवार (7 जून) को निधन हो गया। वे 76 साल की थीं, उन्होंने 30 वर्षों से ज्यादा समय तक दूरदर्शन में काम किया था। उन्होंने अपने तीन दशक के पत्रकारिता के करियर में चार बार बेस्ट एंकर पर्सन अवॉर्ड जीते थे।

1971 में जॉइन किया था दूरदर्शन

गीतांजलि अंग्रेजी समाचार की एंकर थीं। उन्होंने 1971 में दूरदर्शन में काम करना शुरू किया था। टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने अपने तीन दशक के पत्रकारिता के करियर में चार बार बेस्ट एंकर पर्सन अवॉर्ड जीते थे। उन्हें 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी दिया गया।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया दुख

खेल मंत्री ने ट्वीट किया, ''दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सबसे पहली और बेहतरीन अंग्रेजी समाचार एंकरों में से एक गीतांजलि अय्यर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक मार्गदर्शक और अग्रणी, उन्होंने पत्रकारिता और प्रसारण उद्योगों में एक अमिट छाप छोड़ते हुए हर न्यूज रिपोर्ट में विश्वसनीयता, व्यावसायिकता और एक अलग आवाज लाई। इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। ओम शांति।'' https://twitter.com/ianuragthakur/status/1666502985944547329?s=20

सीरियल में भी किया था काम

दूरदर्शन से रिटायर होने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में भी काम किया था। उन्होंने कनफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की कंसलटेंट भी बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘खानदान’ सीरियल में भी काम किया था।  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts