रतलाम : महालक्ष्मी मंदिर की दान पेटी में लगी आग, नोट जले, आग लगने का कारण अज्ञात

Follow on Google News
रतलाम : महालक्ष्मी मंदिर की दान पेटी में लगी आग, नोट जले, आग लगने का कारण अज्ञात
रतलाम। शहर के प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर की दान पेटी में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और समय रहते आग आग बुझा ली, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग बुझाने में नोट भी पानी में भीग गए हैं। प्रशासन दान पेटी से नोटों को निकालकर जले और गीले नोटों को अलग-अलग कर रहा है। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

दान पेटी से निकला धुआं

जानका के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के व्यस्त बाजार और पुलिस थाना माणक चौक के समीप स्थित महालक्ष्मी मंदिर की दान पेटी में आग लग गई। किसी ने दान पेटी में से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रीति कटारे, एएसआई शिवनाथ सिंह राठौर और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से पानी डालकर आग को बुझाया गया।

नोटों को सुखवाया जा रहा

पानी डालने से दान पेटी में रखे नोट गीले हो गए। कुछ देर बाद तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और दान पेटी खुलवाकर उसमें से नोट निकलवाए। गीले हुए नोटों को अलग-अलग कर सुखवाया जा रहा है। नोट सूखने के बाद इन्‍हें गिना जाएगा।

2 से 3 हजार के नोट जले

बताया गया कि आग से दान पेटी में रखे 2 से 3 हजार रुपए के नोट जले हैं। फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। ये भी पढ़ें- श्रीराम उत्सव में असामाजिक तत्वों का खलल, झाबुआ में मंदिर और घरों पर लगे झंडे जलाए, लोगों में आक्रोश मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts