Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, अब दिल्ली में कीमत 853 रुपए; 8 अप्रैल से लागू होगी नई दर

घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, अब दिल्ली में कीमत 853 रुपए; 8 अप्रैल से लागू होगी नई दर
सोमवार (7 अप्रैल) को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने की घोषणा की। अब गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है।

दिल्ली में अब गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए

अभी तक दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए थी। लेकिन दाम बढ़ने के बाद अब यह 853 रुपए में मिलेगा।

लोगों की रसोई पर पड़ेगा असर

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा और घर का बजट भी बिगड़ सकता है। पिछली बार सरकार ने सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम किए थे, वह भी 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर। तब दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 903 रुपए थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts