राष्ट्रीय

पराक्रम दिवस: परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप, PM मोदी आज करेंगे ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पराक्रम दिवस के अवसर पर यानि आज अंडमान और निकोबार के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण करेंगे। वे परमवीर चक्र से सम्मानित 21 सैनिकों के नाम पर इन द्वीपों का नाम रखेंगे। पीएम मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि, अभी इन द्वीपों का कोई नाम नहीं है। ये अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नाम से ही जाने जाते थे।

नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम मोदी संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। संसद के सेंट्रल हॉल में 23 जनवरी, 1978 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति संजीव रेड्डी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र का अनावरण किया गया था। बता दें कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पोर्टब्लेयर में रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह पोर्ट ब्लेयर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव आइकोनिक इवेंट्स वीक’ के समापन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। ये कार्यक्रम 17 से 23 जनवरी के बीच उन स्थानों पर आयोजित किए गए थे जो नेताजी के जीवन और कार्य से संबंधित हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह प्रशासन, मणिपुर, नागालैंड, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों के सहयोग से ये कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

इन परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा जाएगा नाम

जिन द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है। उनमें मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, नायक जदुनाथ सिंह, हवलदार मेजर पीरू सिंह कैप्टन जीएस सलारिया, एमएम द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, मेजर शैतान सिंह, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button